एडिशनल एसपी ने पुलिस स्टेशन मैं बैठ नगर की गतिविधियों पर नजर तो एस डी ओ पी और थानाप्रभारी के साथ पुलिस जवान जलसे की सुरक्षा व्यवस्था में रहे
कन्नौद—नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समाज ने मोहर्रम पर्व पर दो दिनी मोहर्रम की इमारत पर सजदा कर अपनी मांन मन्नत कर हर्षोल्लास से मनाया। सुन्दर,आकृषक इमारतें नगर की पौराणिक परम्परा के साथ नगर के गली कूचों से मुख्य मार्ग नगर पंचायत चौराहे से लेकर राजबाड़ा तक एकत्रित होकर सामूहिक रूप से इमाम हुसैन की याद में अखाड़े के हेरत अंग्रेज के साथ हुनर से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नगर में भ्रमण करते हुए नये बस स्टैंड तक भ्रमण किया। जगह जगह स्वागत सत्कार की परम्परा आज भी देखने को मिली । नगर में भाजपा और कांग्रेस के मंचों से सुन्दर ताजिया के कलाकारों का भावभीनी स्वागत सत्कार किया गया। नगर के इस पर्व पर यहां की परिपाटी को कायम रखते हुए आज भी प्रदेश में आकृषण का केंद्र रहने से दुर दराज से सैकड़ों लोग देखने आते हैं। हजारों की संख्या में हिन्दू। मुस्लिम समुदाय इस पर्व को महाउत्सव में मनाते रहे हैं। हजारों भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पिछले एक माह से व्यवस्था को लेकर थानाप्रभारी तहजीब काजी ने आधा दर्जन बैठक आहत कर एक नई परिपाटी शुरू की जिसमें हर वर्ग को जिम्मेदारी दी गई ताजिया निर्माता से लेकर इमारत को कंधों पर उठाने अखाड़े के संचालको के साथ समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारी लेने से पुलिस वल को इस बार सड़क पर प्रति वर्ष अनुसार व्यवसाय संभालने की अधिक जरूरत नहीं पड़ी। एक महत्वपूर्ण बात यह रही की नगर पंचायत चौराहा जाम चौराहे से जाना जाता है वहां भी एक मिनिट के लिए भी जाम नहीं लगा सूचारू रूप से यातायात व्यवस्था बनी रही। इस बार फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने खुली जीप में सुरक्षा व्यवस्था का आमजन को भरोसा दिलाया। वहीं थानाप्रभारी ने नगर के कुछ जगहों पर आये दर्शकों से खुली चर्चा कर सायबर अपराध से लेकर सी सी केमरे के महत्व और आध लाईन ठगी को लेकर सरल भाषा में समझाते हुए सचेत रहना कभी इस तरह की घटना के शिकार होने पर सबसे पहले किस्से संपर्क करें को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के संदेश को आमजन में अपनी सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्तता के बाद भी रूबरू होकर अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वाह किया वहीं एडिशनल एसपी श्रीमती सौम्या जैन नगर की गतिविधियों पर पुलिस स्टेशन पहुंची और वहां से नगर के कोई डेढ़ सौ केमरे से थाने की कनेक्टिविटी के माध्यम से नजर रखी गई ।एस डी ओ पी। आदित्य तिवारी अपनी टीम के साथ पूरे समय सड़क पर कानून व्यवस्था में लगे रहे।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़





