best news portal development company in india

दिव्या नर्सिंग होम पर आज तक प्रशासन का कोई एक्शन नहीं, क्या जिले के अधिकारियों से भी

SHARE:

खातेगांव—दिव्या नर्सिंग होम मामला 25/06/26 को अखबार की सुर्खी बना था आज समाचार लिखते पांच दिन बाद भी जिम्मेदार जिला प्रशासन का संज्ञान नहीं लेना क्या इशारा कर रहा है कहीं जिला स्तर पर भी सौदेबाजी हुई है जो जिला प्रशासन इस बड़े मामले को भी देखने से गुरेज कर रहा है या कोई राजनीतिक दबाव के चलते जिले के अधिकारियों ने धृतराष्ट्र बनकर मामले को दबाने में लगे हैं। आज करोड़ों रुपए का जो आरोप और विडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रहै उसका कोई मतलब नहीं है? अब जिला प्रशासन इस महाघोटाले पर चुप्पी साधता है तो इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री कार्यालय को असेंबली आफ एम पी जनरललिस्ट शिकायत कर जांच की मांग करेगा। दिव्या नर्सिंग होम ठीक देवास में घटित घटना से बड़ा मामला है इसी के साथ सरकारी खजाने पर सीधे रूप से फर्जीवाड़ा कर सरकार को चूना लगाया गया और जब मिडिया ने मामला उठाया तो इसमें लिप्त अपने आपको पवित्र बताने में लगे गये जो नाम उभरकर सामने आये उनको दबाने के लिए उन्हीं से नेगेटिव विडियो बनाकर सत्यवादी हरिश्चंद्र बनने का स्वांग रचा जा रहा है । इस मुद्दे को लेकर अब असेंबली आफ एम पी जनरललिस्ट केन्द्र और राज्य सरकार से जांच की मांग इसलिए करेगा की पत्रकारिता के नाम पर कलंकित चेहरों का जिक्र होने से ईमानदार पत्रकारों के प्रति एक अच्छा संदेश आमजन में नहीं रहा है।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment