best news portal development company in india

एडीजी जयदीप प्रसाद ने किया कन्नौद थाने का औचक निरीक्षण, डिजिटल पुलिसिंग की सराहना

SHARE:

देवास। एडीजी, एससीआरबी जयदीप प्रसाद ने सोमवार को देवास जिले के कन्नौद थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल पुलिसिंग, CCTNS, ICJS और टैबलेट आधारित विवेचना प्रणाली की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक तहजीब काज़ी ने उनका स्वागत किया। एडीजी ने थाने में संचालित डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, ऑनलाइन अभिलेख संधारण तथा सूचना प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग की सराहना की।

उन्होंने CCTNS कक्ष का निरीक्षण कर डिजिटल कार्यप्रणाली की समीक्षा की और ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के अपराध नियंत्रण एवं निगरानी में उपयोग की प्रशंसा की। साथ ही ICJS के माध्यम से पुलिस, न्यायपालिका, चिकित्सा विभाग, अभियोजन और जेल प्रशासन के बीच डिजिटल समन्वय को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

एडीजी जयदीप प्रसाद ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग कर पारदर्शी, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग को और मजबूत बनाकर पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष एवं जनहितकारी बनाया जा सकता है।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment