best news portal development company in india

आबकारी सब इंस्पेक्टर विक्रमदेव सरयाम का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन कलेक्टर नेहा मीना ने दी बधाई

SHARE:

झाबुआ।

आबकारी विभाग झाबुआ में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ श्री विक्रमदेव सरयाम का मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2024 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन होने पर कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने कहा कि श्री सरयाम की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री सरयाम आगामी दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगे।

इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया ने भी श्री सरयाम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment