best news portal development company in india

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक संपन्न सदस्यता अभियान पर जोर, जन औषधि केंद्र के स्थानांतरण का निर्णय

SHARE:

रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक गुरुवार 26 दिसंबर 2025 को कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाए, जिससे अधिकाधिक नागरिक सेवा कार्यों से जुड़ सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सदस्य कम से कम पांच नए सदस्यों को रेडक्रॉस से जोड़े। इसके साथ ही आमजन को प्रेरित करने के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्तमान में जिला अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र को बाजार अथवा ऐसे स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जहां दवाइयों की बिक्री अधिक हो सके और आम नागरिकों को सस्ती दवाइयों की सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर सिंह, राज्य स्तर प्रबंध समिति सदस्य श्री किशोर शाह, सचिव श्री राजेंद्र टवली, सभापति श्री संतोष वर्मा, उप-सभापति डॉ. प्रमय रेवड़िया, कोषाध्यक्ष श्री जवाहरलाल जैन, श्री संजय पोरवाल, श्री प्रितेश भंवर (शाखा लिपिक), श्री नितेश अलावा, श्री ब्रजेश खंडेलवाल, श्री भगवती प्रसाद (पिंटू), श्री कादुसिंह डुडवे, श्री शैलेन्द्र परमार, डॉ. प्रेम प्रकाश पटेल एवं श्री योगेन्द्र चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment