जयंत गोहे
-
आमला
जिला कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के आदेश एवं अभिहित अधिकारी शैलेंद्र बडोनिया के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बैतूल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशि भारतीय द्वारा आमला शहरी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठान , शारदा स्वीट्स बस स्टैंड, स्वादिस्ट नास्ता सेन्टर बस स्टैंड विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 05 नमूने जिनमे समोसा के 2 नमूने, बढ़ा के 1 नमूने, जलेबी के 1 नमूना एवं सोयाबीन तेल का 1 नमूना संग्रहित किया गया ।जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य प्रतिष्ठान मे साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों के नमुनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।





