देवास, 20 नवम्बर 2025।
राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रतीक लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर देवास जिले में विभिन्न स्थानों पर एकता पदयात्रा-यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हाटपीपल्या में सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एकता पदयात्रा आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, खिलाड़ी, शिक्षक, स्वैच्छिक संगठन और समाजसेवी शामिल हुए।
पदयात्रा पीएम श्री कन्या विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पाटीदार छात्रावास पर संपन्न हुई। मार्ग में अमर शहीद भगत सिंह, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर नशा मुक्त भारत, राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में विधायक श्री मनोज चौधरी, श्री रायसिंह सेंधव, श्री मनीष जैन, श्री महेश चौहान, श्री जयेश पडियार, श्री हेमंत देवड़ा समेत अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस.एस. सिंह, श्री सुदेश सांगते, श्रीमती सारिका राठौड़ तथा ‘माय भारत’ से श्रीमती तारा पारगी भी मौजूद रहीं।
आगामी पदयात्राएँ
सोनकच्छ — 21 नवम्बर 2025, प्रातः 11 बजे
अमर शहीद राजा भाऊ महांकाल शासकीय महाविद्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, बजरंग चौराहा, जैन मंदिर, महांकाल प्रतिमा, महाराणा प्रताप चौक, प्रगति नगर से होते हुए गंधर्वपुरी चौराहे पर समापन।
देवास — 22 नवम्बर 2025, प्रातः 11 बजे
श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम से शुरू होकर नाहर दरवाजा, नयापुरा मनकामनेश्वर, तीन बत्ती, पीठा रोड, अलंकार चौराहा, सुतार बाखल, गोया, एबी रोड होते हुए सयाजी द्वार पर समाप्ति।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकता पदयात्रा को सफल बनाएं।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़






