सावित्री बाई फूले की जयंती धूमधाम से मनाई
आमला। बस स्टैंड आमला में शनिवार को सावित्री बाई फुले की नगर पालिका के तत्वाधान में फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मंच के अनुयायियों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गॉडरे ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अनेक सामाजिक बहिष्कार और कठिनाइयों को सहन करते हुए बालिकाओं की शिक्षा को अनिवार्य माना और उनके लिए विद्यालय की स्थापना की। उस समय समाज द्वारा उन्हें अनेक प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपने दृढ़ निश्चय से कभी पीछे नहीं हटीं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज मालवे ने कहा कि आजादी से पहले भारत में महिलाओं के साथ भेदभाव था और उनकी स्थिति दयनीय थी। बचपन में सावित्रीबाई फुले को स्कूल जाने से रोका गया था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने जीवन को महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया।





