best news portal development company in india

संदलपुर में किसानों का आंदोलन थमा, कांग्रेस नेता राहुल इनानिया जेल से रिहा—15 घंटे के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने दी रिहाई 

SHARE:

संदलपुर।

रेलवे परियोजना से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर बीते दिवस से जारी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए कांग्रेस नेता राहुल इनानिया को देवास जिला जेल से रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में किसानों और समर्थकों में संतोष देखने को मिला।

रेलवे द्वारा की जा रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के विरोध में किसानों ने बुधवार को संडलपुर में धरना प्रारंभ किया था। कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में हो रहे इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल इनानिया को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गिरफ्तारी से आक्रोशित किसानों ने देर रात तक थाने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विरोध जारी रखा।

किसान नेताओं और कांग्रेस पदाधिकारियों—जिनमें जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी भी शामिल रहे—की लगातार बातचीत तथा स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद करीब 15 घंटे चले गतिरोध को समाप्त कराया जा सका। इसके पश्चात सुबह राहुल इनानिया की रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई।

रिहाई के बाद आंदोलन स्थल पर शांति लौट आई है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक दायरे में रहकर संघर्ष जारी रखेंगे और किसी भी प्रकार के दमन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में संडलपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment