best news portal development company in india

कोईतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

SHARE:

लोकेशन – खातेगांव

देवास जिले की खातेगांव तहसील के ग्राम बागदा में आज कोईतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में समाज के उत्थान और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से समाज को नशामुक्त बनाने, एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पारंपरिक सामाजिक रीति-रिवाजों के संरक्षण जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निम्न पदों पर नियुक्तियाँ की गई

जिला संरक्षक : राधेश्याम सल्लाम (कन्नौद),सोनीलाल परते (अतवास)
कार्यवाहक अध्यक्ष : अजय मर्सकोले (खातेगांव)
जिला उपाध्यक्ष : अजय मर्सकोले (भटासा) सचिव : सुरेन्द्र ककोड़िया जिला सदस्य : सुभाष धुर्वे, रामनारायण धुर्वे, लालसिंह (खातेगांव)

बैठक में सुरेश मर्सकोले, शिक्षक अनिल धुर्वे, पटवारी मोहन धुर्वे, निलेश सल्लाम, रामदीन तुमराम, राधेलाल वारिवा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक, शिक्षित और संगठित बनाते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment