best news portal development company in india

शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई, बोहानी में उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

नरसिंहपुर/बोहानी।

मध्यप्रदेश के लाल, अमर शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक गांव बोहानी लाया गया, जहाँ हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राजकीय सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

“शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री प्रहलाद पटेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अनेक जनप्रतिनिधि बोहानी गांव पहुँचे। सभी नेताओं ने शहीद को नमन करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।”

नेताओं ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा मध्यप्रदेश शहीद परिवार के साथ खड़ा है। आशीष शर्मा के शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

गाँव में बनेगा स्मृति पार्क और स्टेडियम

सरकार ने घोषणा की कि शहीद की स्मृति में बोहानी गांव में एक आधुनिक पार्क और एक स्टेडियम बनाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके त्याग और साहस से प्रेरणा ले सकें।

परिवार को संबल: छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर पद की नियुक्ति

शहीद के छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। ग्रामीणों और परिजनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह राज्य की कृतज्ञता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

गाँव का माहौल गमगीन रहा, लेकिन हर चेहरे पर शहीद पुत्र के प्रति गर्व स्पष्ट दिखाई दिया। “शहीद आशीष शर्मा अमर रहें” के नारों के बीच अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment