best news portal development company in india

देवास की बालिका जागृति कर्मा की मौत पर कार्रवाई की मांग, 

SHARE:

इंदौर। देवास जिले की रहने वाली बालिका जागृति कर्मा की संदिग्ध मौत को लेकर गुरुवार को इंदौर स्थित एमवाय (MY) अस्पताल में सामाजिक संगठनों एवं परिजनों द्वारा प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खजराना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कमरे में बालिका जागृति कर्मा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में निष्पक्ष जांच, सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीक्षा उईके, छोटू मुजाल्दा, अरुण बडोले, लोकेश झिल्वे, रोहित बास्केल एवं लक्ष्मण खेड़े मौजूद रहे।

सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment