best news portal development company in india

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हॉस्टल संदलपुर में बालिकाओं की शिकायत पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री,

SHARE:

 

खातेगाँव | कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हॉस्टल संदलपुर में रह रही बालिकाओं की शिकायतों पर शनिवार को मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने अचानक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रहने की व्यवस्था को लेकर अपनी समस्याएं बताईं।

मंत्री ने तत्काल देवास कलेक्टर से फोन पर चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सात दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि बालिकाओं को बेहतर भोजन, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित आवासीय सुविधा प्राप्त हो सके।

इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन उपस्थित रहे। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि “बालिकाओं की शिकायतें गंभीरता से ली गई हैं, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment