best news portal development company in india

उज्जैन की छात्रा ने दाल पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग:8 मिलीमीटर आकार पर दिखाई सूक्ष्म कला; वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

SHARE:

उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा ने मात्र 22 मिनट में 8 मिमी आकार की चने की 12 दालों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग बनाकर असाधारण कला का परिचय दिया है। छात्रा के इस कारनामे को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है।

ऋषि नगर निवासी प्रतिभाशाली दीक्षा कुशवाह फ्रीगंज स्थित एक आर्ट क्लास की भी छात्रा हैं। वहां बच्चों को देखकर दीक्षा ने सूक्ष्म कला सीखी। मात्र एक वर्ष की कड़ी मेहनत से उन्होंने एक अनूठा कीर्तिमान रच दिया। दीक्षा ने 8 मिलीमीटर आकार की चने की दालों पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की आकृतियां उकेर दीं।

इच्छाशक्ति से ही यह कार्य संभव हो पाया

दीक्षा ने यह मुकाम पाने के लिए काफी मेहनत की और मात्र 22 मिनट में सटीकता व बारीकी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग उकेर दिए। इतनी छोटी दाल पर शिवलिंग की आकृति उकेरना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। इसके लिए विशेष उपकरणों के साथ-साथ धैर्य, स्थिर हाथ और गहन एकाग्रता की आवश्यकता रही। इससे पहले भी दीक्षा अपनी रचनात्मक कलाकृतियों के लिए पहचान बना चुकी हैं।

दीक्षा ने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंग बनाने की प्रेरणा उन्हें केदारनाथ, बद्रीनाथ और बाबा महाकाल के दर्शन के बाद मिली। इसके अलावा डिग्री कोर्स के दौरान कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। साथी विद्यार्थियों की उपलब्धियों को देखकर तथा सबसे छोटे ज्योतिर्लिंग बनाने की इच्छाशक्ति से ही यह कार्य संभव हो पाया।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment