रेलवे की टूटी-फूटी सड़के हादसों को न्योता दे रही है। पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर
वार्ड क्रमांक 9 भगत सिंह की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया है कि रेलवे रेस्ट हाउस के पास से हॉस्पिटल मोड तक रेलवे की टूटी-फूटी सड़के हादसों को न्योता दे रही है इस सड़क से रोजाना हजारों राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है इसी रास्ते से बोडकी भीम नगर रेलवे कॉलोनी एयर फोर्स और अन्य ग्रामों के ग्रामीण आवागमन करते हैं बच्चों की स्कूल वेन भी इसी रास्ते से आती है स्टेशन से आने जाने वाली ऑटो भी अधिकतर इसी मार्ग से गुजरती है महिलाएं बुजुर्ग सभी लोग इसी रास्ते से अधिकतर आवागमन करते हैं यह रास्ता पूरी तरह से टूट गया है इस रास्तों में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिसमें कभी भी गाड़ियां स्कूल वैन के पलटने से बड़ा हादसा हो सकता है इन गड्ढे से निकलने वाले पत्थर लोगों को जख्मी कर रहे है पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं रेल्वे एडीएन से भी चर्चा की गई जिस पर अध्यक्ष महोदय एवं रेलवे अधिकारी ने भी सड़क पर जल्द ही डस्ट मुरूम डालकर सड़क मरम्मत कर राहगीरों को राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया है





