best news portal development company in india

एक्रोपोलिस कॉलेज के छात्रों ने एम.वाय. हॉस्पिटल इंदौर में किया स्वैच्छिक रक्तदान

SHARE:

इंदौर

एक्रोपोलिस कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्टेट ऑफ द आर्ट मॉडल ब्लड बैंक, एम.वाय. हॉस्पिटल इंदौर में पहुँचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

रक्तदान के दौरान विद्यार्थियों ने इसके महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने अन्य युवाओं से भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान एम.वाय. हॉस्पिटल के अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. अशोक यादव ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं को टी-शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना मजबूत होती है।

एम.वाय. हॉस्पिटल ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्तदान की प्रक्रिया को पूर्णतः सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment