ननासा | देवास
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम ननासा में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक एकता और संविधान के महत्व का संदेश दिया। ग्रामीणों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को स्मरण करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान ग्राम ननासा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़





