आष्टा | सीहोर
आष्टा शहर की शांति व्यवस्था भंग करने के आशय से जेसीबी मशीन के साथ वीडियो बनाकर फेसबुक लाइव पर प्रसारित करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को सीहोर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना आष्टा अंतर्गत भोपाल नाके पर कालू भट्ट एवं अंकुश ठाकुर द्वारा जेसीबी मशीन के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया जा रहा था। वीडियो में दोनों आरोपियों द्वारा यह कहा जा रहा था कि यदि प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे स्वयं जेसीबी लेकर तोड़फोड़ करेंगे। यह कृत्य शहर में भय व अशांति फैलाने की मंशा से किया गया।
सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो के प्रसारण/प्रसारण के प्रयास की सूचना मिलते ही सीहोर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने कालू उर्फ भविष्य भट्ट एवं अंकुश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर जिला जेल सीहोर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की निगरानी की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़






