सोनभद्र पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए शादी के इन्विटेशन कार्ड के नाम पर APK फाइल भेजकर की गई साइबर ठगी का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ₹8.40 लाख की ठगी की राशि बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र द्वारा यह कार्रवाई की गई।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
आवेदक अभिषेक कुमार सिंह पुत्र मोहर सिंह, निवासी ग्राम ओदार, पोस्ट मुडिलाडीह, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा शादी के इन्विटेशन कार्ड के नाम पर एक APK फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही उनका बैंक खाता हैक हो गया और ₹90,000/- की साइबर ठगी कर ली गई।
इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र पर मु0अ0सं0 18/2025, धारा 318(4) बीएनएस व 66-D आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
जांच एवं अनावरण
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि ठगी की गई धनराशि महेंद्र सिंह के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के वैलेट में ट्रांसफर की गई थी।
जांच में पाया गया कि CSC संचालक के अनुपस्थित रहने के दौरान अभियुक्त अरुण कुमार एवं सतीश कुमार द्वारा यूजर आईडी व पासवर्ड का दुरुपयोग किया गया। दोनों अभियुक्तों ने अपने सहयोगी शुभम जायरो (निवासी—कलकत्ता) के माध्यम से साइबर फ्रॉड की रकम मंगाई।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उक्त वैलेट में कुल ₹11,40,000/- की साइबर ठगी की गई धनराशि मंगाई गई थी, जिसमें से अभियुक्तों की निशानदेही पर ₹8,40,000/- की धनराशि बरामद की गई।
आईडी ब्लॉक किए जाने की सूचना के बावजूद धन निकासी होने के कारण जिला समन्वयक (District Coordinator) की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। विवेचना उपरांत अभियोग में धारा 317(2) एवं 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 24.12.2025, समय 19:30 बजे, अभियुक्तों को हिरासत पुलिस में लिया गया।
अरुण कुमार पुत्र किशोर कुमार
निवासी—धराव, थाना धानापुर, जनपद चंदौली
उम्र—24 वर्ष
सतीश कुमार पुत्र जयप्रकाश
निवासी—मधुपुर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
उम्र—32 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्तों में अरुण कुमार डाक विभाग में संविदा पर कार्यरत है, जबकि सतीश कुमार CSC संचालक है, जो साइबर हैकर गिरोह से संपर्क में रहकर फ्रॉड की धनराशि मंगवाने का कार्य करता था।
बरामदगी
₹8,40,000/- नकद
अभियुक्त अरुण कुमार से Apple iPhone 12 Pro
अभियुक्त सतीश कुमार से OPPO मोबाइल फोन (बंद अवस्था में)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र
उ0नि0 बृजेश दूबे, एस0ओ0जी0 (स्वाट टीम)
हे0का0 योगेश कुमार, साइबर क्राइम थाना
का0 अखिलेश यादव, साइबर क्राइम थाना
का0 रितेश पटेल, एस0ओ0जी0 (स्वाट टीम)
का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम थाना
बाइट: अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़







