best news portal development company in india

शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

SHARE:

आमला। शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ गणेश लॉन से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पुरुष श्रद्धालु भी अनुशासनबद्ध कतारों में जयघोष करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान गायत्री मंत्रों का सामूहिक जाप किया गया। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का सैलाब देखने को मिला। नगरवासियों ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment