best news portal development company in india

अनिश्चितकालीन किसान सत्याग्रह – तीसरे दिन भी जारी

SHARE:

रिपोर्टर नरेंद्र सिंह राणा

बदनावर 

स्थानीय किसान श्री सचिन पाटीदार द्वारा मंडी प्रांगण में प्रारंभ किया गया अनिश्चितकालीन किसान सत्याग्रह आज तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं संवैधानिक तरीके से जारी है।

श्री पाटीदार बीते 3 दिनों से अनशन पर बैठे हैं।

कल उन्होंने भोजन का पूर्ण त्याग किया था तथा आज फलाहार भी त्याग दिया है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कल तक उनकी वैधानिक मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे शाम से जल (पानी) का भी त्याग करने के लिए विवश होंगे।

सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य 1972 मंडी अधिनियम के अंतर्गत धारा 37 के अनुसार मंडी प्रांगण में कृषि उपज का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराना है, जो वर्षों बाद भी पूर्ण रूप से लागू नहीं हो पाया है।

किसानों की मांग है कि कानून का पालन हो, केवल आश्वासन नहीं।

सत्याग्रही किसान ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

जब तक कानून लागू नहीं होगा, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment