पुतना वेश में क्यों चुप है सरकार? ज़हरीली दवाइयों पर जवाब मांगती कांग्रेस
भोपाल।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस विधायक दल ने छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में मासूम बच्चों की मौत के विरोध में जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक “पूतना वेश में सरकार” के प्रतीकात्मक आरोपों के साथ विधानसभा पहुंचे और भाजपा सरकार से जवाबदेही की मांग उठाई।
कांग्रेस ने कहा कि छिंदवाड़ा जिले में कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए, माताओं की गोद हमेशा के लिए सूनी हो गई, लेकिन सरकार स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तय करने और समीक्षा करने से भी पीछे हट रही है।
विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश की लाचार व भ्रष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था ने बच्चों की जान ले ली और अब सरकार चुप्पी साधे हुए है। विपक्ष ने विधानसभा में कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया है।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवारों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रखेगी—
जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई न हो जाए और हर प्रभावित परिवार को न्याय न मिल जाए।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़






