best news portal development company in india

कबड्डी विश्व कप विजेता संजू देवी को 3 करोड़ सम्मान राशि देने की मांग – तुलेश्वर मरकाम

SHARE:

छत्ती.कोरबा/पाली:
पाली के शिव मंदिर चौक में आज अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी यादव के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाली-तानाखार क्षेत्रीय विधायक व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम, पार्टी पदाधिकारी, क्षेत्रवासी, सरपंच-सचिव संघ एवं नगर पंचायत प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

संजू देवी के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने पटाखे फोड़कर, फूलमाला पहनाकर और उत्साहपूर्ण शुभकामनाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर मरकाम ने ₹51,000 सम्मान राशि प्रदान की। सरपंच संघ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पाली की ओर से भी क्रमशः ₹11,000–₹11,000 की सम्मान राशि और मोमेंटो देकर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।

विधायक तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि संजू देवी ने कबड्डी विश्व कप में भारत का गौरव बढ़ाया है, जिससे पूरे प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि संजू देवी को सरकारी नौकरी और ₹3 करोड़ की सम्मान राशि प्रदान की जाए, ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले और छत्तीसगढ़ में खेलों को नई ऊर्जा मिले।

समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने संजू देवी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment