best news portal development company in india

पेटलावद विधानसभा ने रचा रिकॉर्ड, विशेष गहन पुनरीक्षण में 100% ई-एफ डिजिटाइजेशन पूरा

SHARE:

  1. झाबुआ।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत पेटलावद विधानसभा क्षेत्र-195 ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए 100 प्रतिशत ई-एफ डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण कर जिले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर झाबुआ सुश्री नेहा मीना ने समस्त टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कलेक्टर ने कहा कि 100% डिजिटाइजेशन प्राप्त करना टीम की सक्रियता, समर्पण और समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे जिले के निर्वाचन प्रबंधन को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

इस सफलता में ईआरओ सुश्री तनुश्री मीणा, एईआरओ एवं तहसीलदार पेटलावद श्री अनिल बघेल, तहसीलदार रामा श्री प्रमेश जैन, नायब तहसीलदार झकनावदा श्री विजेंद्र कटारे, नायब तहसीलदार पेटलावद सुश्री अंकिता भिड़े, सीईओ श्री गौरव जैन, सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी, सभी मास्टर ट्रेनर, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जिले में ई-एफ डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से प्रगति पर है और अब तक 97.85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें झाबुआ विधानसभा में 95.62 प्रतिशत, जबकि थांदला विधानसभा में 98.18 प्रतिशत डिजिटाइजेशन संपन्न हुआ है।

पेटलावद की यह उपलब्धि जिले के निर्वाचन कार्यों को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment