नागलवाड़ी:- तहसील उमरेठ के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्कूल नागलवाड़ी में स्कूल परिसर के आस पास नहीं है साफ सफाई क़ो लेकर शिक्षक बच्चे को अपने घर के साफ सफाई के प्रति जागरूक करते है लेकिन स्कूल ही में साफ सफाई के प्रति शिक्षक लापरवाही बरतें जा रहे है गौरतलब है की प्राथमिक स्कूल नागलवाड़ी के बाहर परिसर में बारिश के दौरान उगे झाड़ अभी तक साफ नहीं कराया गया है जिससे इनमें कीड़े मकोड़े पनप रहे है जिले में सेकड़ो शासकीय स्कूल है इन स्कूलों में बच्चों को घरों व आस पास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाता है लेकिन इस जागरूक पर नागलवाड़ी स्कूल के स्टॉफ द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में यहां पर आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है उमरेठ तहसील आस पास के नजदीक गावों के साथ साथ ही नागलवाड़ी थांवरी दामोदर सहित अधिकतर गांव में स्थित स्कूलों और स्कूल के आस पास परिसर में बारिश के दौरान घास सहित झाड़ उग गई है यहां पर हर वर्ष सफाई करने की जरूरत होती है
स्कूलों में जिम्मेदार शिक्षक है परेशानी का कारण
स्कूल परिसर के अंदर सफाई स्कूल व शिक्षक की जिम्मेदारी होती है और उसके बाहर की जिम्मेदारी पंचायत की होती है परन्तु यहां के शिक्षक पंचायत कों कोई पत्र लिखते है ना ही स्कूल परिसर में साफ सफाई को लेकर कोई चर्चा करते है
ग्रामीणों का कहना है की
इन झाड़ियों के कारण जहरीले कीड़े मकोड़े और अन्य हानिकारक जीवों का प्रजनन हो रहा है पलकों का कहना है की यह स्थिति स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता स्थानीय अभिभावकों ने इस समस्या पर चिंता जताई है उनका मानना है की बच्चों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़






