best news portal development company in india

झिरान्या में राज्यस्तरीय गोंडी धर्म गुरु कुपार लिंगो जी की गाथा स्थापना सम्पन्न

SHARE:

झिरान्या (खातेगांव), देवास।

आदिवासी गोंडी समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित राज्यस्तरीय गुरु पाहंदी पारी कुपार लिंगो जी गाथा स्थापना एवं जनजागृति सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार, 30 नवम्बर 2025 को झिरान्या (श्रीनगर) में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

सुबह 10 से 11 बजे तक गोंडी धर्माचार्यों द्वारा परंपरागत विधि-विधान से गाथा स्थापना संपन्न की गई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, जागरूकता सत्र और समाज विकास पर विशेष चर्चा आयोजित हुई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोंडी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली लोकनृत्य प्रस्तुतियाँ रहीं, जिन्होंने उपस्थित जनसैलाब का मन मोह लिया। प्रदेशभर से आए कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से कई अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें मानसिंह इवनाती (साजवा दरबार, छिंदवाड़ा), अनोखीलाल सल्लाम (अध्यक्ष, गोंड समाज धर्मशाला, नेमावर), डॉ. आनंद राय (RTI एक्टिविस्ट), संदीप धुर्वे (जिला सदस्य, जयस बैतूल), ब्रज धुर्वे (सीहोर), दीक्षा उईके (सामाजिक कार्यकर्ता, देवास), देवीसिंह धुर्वे (बाप पार्टी, हरदा), राजरावेंन पर्ते (जयस, बैतूल), करण नागवेल (बाप पार्टी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष), कृष्णा मर्सकोले (जयस छात्र संगठन), ओमप्रकाश सराठिया (बाप पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष, कन्नौद) और JBD ग्रुप भेरूंदा (नसरुल्लागंज) शामिल थे।

आयोजक समिति – सुभाष ईवने, आकाश उईके, जीतू उईके, रामशंकर उईके, कालू उईके और सर्व आदिवासी समाज झिरान्या तहसील खातेगांव, जिला देवास ने मिलकर कार्यक्रम का संचालन किया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य गोंडी धर्म गुरु कुपार लिंगो जी की परंपरा को जन-जन तक पहुँचाना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को गति देना बताया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा उपस्थित थे। आयोजकों ने इसे गोंडी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

पत्रकार टीम – अरुण उईके (Today Bharat Digital News), विक्की वारीवा (The Tribal Post), रवि कुमरे (CityNews24) ने इस कार्यक्रम की कवरेज की।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment