मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग 47 (फोरलेन) पर चिचोली के खापा जोड़ के पास शनिवार तड़के 4:15 बजे एक ट्रैक्टर और अर्टिगा कार में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर (जो जीन शुगर मिल से गन्ना खाली कर चिचोली लौट रहा था) और इंदौर की ओर से आ रही अर्टिगा कार (जिसमें दो पुरुष, तीन महिला और तीन बच्चे सवार थे) आपस में टकरा गए।
इस भिड़ंत के कारण ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए टूटकर हाईवे पर गिर गए। कार में सवार एक व्यक्ति का पैर टूट गया।
हादसे के बाद वहां से गुज़र रही एक बस के ड्राइवर ने तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर घायल व्यक्ति को चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्राथमिक उपचार के लिए पहुँचाया। ट्रैक्टर चालक हादसे के तुरंत बाद मौक़े से फ़रार हो गया।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़







