best news portal development company in india

सिंगरौली: चितरंगी में पानी से भरा रेलवे टनल बना मौत का रास्ता, जिम्मेदार बेखबर

SHARE:

रिपोर्ट : मोहम्मद इमरान जिला सिंगरौली 

चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में रेलवे विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। चितरंगी कसर से गोरवी–बैढ़न–बरगवां जाने वाले मुख्य मार्ग पर बना रेलवे टनल हर समय पानी से भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार—

•टनल के अंदर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा रहता है।

•मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन आए दिन खराब हो जाते हैं।

•पैदल चलने वाले लोगों का गुजरना जोखिम भरा है।

•कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं।

•रेलवे विभाग द्वारा न तो पानी निकाला गया और न गड्ढे भरे गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह और प्रशासनिक अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जनता की मांग—

✔ टनल से पानी निकाला जाए

✔ गड्ढों को भरा जाए

✔ मार्ग को सुरक्षित बनाया जाए

📌 स्थानीय निवासियों की दर्द भरी गुहार:

“हम रोज अपनी जान जोखिम में डालकर इस टनल को पार करते हैं। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।”

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment