best news portal development company in india

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बागली में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

देवास/बागली।

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस जिले में गरिमामय रूप से मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बागली में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया। अनेक विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाए गए। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं। साथ ही नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में अतिथि जनजातीय परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए। उपस्थितजनों ने राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।

विधायकों ने किया संबोधित — बिरसा मुंडा के योगदान और आदर्शों पर प्रकाश

विधायक मुरली भंवरा—

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा साहस, स्वाभिमान और त्याग के प्रतीक हैं। उन्होंने जनजातीय समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष कर नई चेतना जगाई। विधायक ने जनजातीय समाज से उनकी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

विधायक खातेगांव आशीष शर्मा—

उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता का इतिहास अनेक महापुरुषों के बलिदान से भरा है, जिनमें भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बिरसा मुंडा को नई जागृति का प्रतीक बताया।

विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी—

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने राष्ट्र और जनजातीय समाज के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमें भी राष्ट्र के लिए तत्पर रहने की भावना रखनी चाहिए। जब हम मजबूत होंगे, तब राष्ट्र भी मजबूत बनेगा।

जिला अध्यक्ष और कलेक्टर ने रखे विचार

जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव—

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही हैं, जिनसे जनजातीय बच्चे-बालिकाएँ आगे बढ़ रहे हैं।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह—

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध अभियान चलाया और कई आंदोलनों को प्रेरणा दी। आज समाज को कुरीतियों के खिलाफ लड़ना है। महिलाओं को सशक्त बनाने और जनजातीय वर्ग के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा और योजनाओं के लाभ उठाने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे, राजेश यादव, कमल यादव, खुशीलाल राठौर, संतोष काकड़िया, टिंकी बारेली,जाकठा सरपंच सोनाली वट्टी भगवान सिंह कासलीवाल, गजराज डावर, राम सिंह ओसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन पदाधिकारी, एसडीएम शिवम यादव, जिला जनजाति कार्य विभाग संयोजक कृष्णा शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment