best news portal development company in india

आमला में होगा 108 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ 19 से 22 दिसम्बर तक रेलवे स्टेडियम हवाई पट्टी आमला में आयोजन

SHARE:

आमला। अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री प्रज्ञापीठ आमला (जिला बैतूल) के तत्वावधान में शक्ति संवर्धन 108 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन 19 से 22 दिसम्बर 2025 तक रेलवे स्टेडियम हवाई पट्टी आमला में संपन्न होगा।

यह महायज्ञ परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण तथा शांतिकुंज हरिद्वार के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन श्रृंखला माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष, अखंड दीप प्राकट्य शताब्दी वर्ष एवं गुरुदेव की साधना शताब्दी को समर्पित है।

महायज्ञ के माध्यम से साधना, स्वाध्याय, संयम एवं सेवा के आदर्शों द्वारा व्यक्ति, परिवार एवं समाज निर्माण की भावना को सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, नारी जागरण, व्यसनमुक्ति, शिक्षा सुधार और युवा मार्गदर्शन जैसे राष्ट्रीय विषयों पर भी विचार-मंथन होगा।

हजारों श्रद्धालु इस विराट आयोजन में सहभागी बनकर युग परिवर्तन के संकल्पों को साकार करेंगे। गायत्री परिवार का उद्देश्य है कि “गायत्री को ज्ञान के रूप में और यज्ञ को सत्कर्म के रूप में प्रत्येक घर-घर में प्रतिष्ठित किया जाए।”

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु बंधुओं एवं मातृशक्ति से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य महायज्ञ में सहभागी बनकर युग निर्माण के इस महाअभियान में अपनी पावन भूमिका निभाएँ।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment