best news portal development company in india

सतवास में जल समस्या के निराकरण हेतु बैठक, सभी वार्डों में होगा जल सर्वे

SHARE:

 

सतवास। नगर में पेयजल से जुड़ी समस्याओं के निराकरण एवं जल गुणवत्ता की जांच को लेकर संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास में बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में चल रहे जल जांच अभियान के तहत आयोजित की गई।

बैठक में नगर के सभी वार्डों में जल सर्वे एवं पानी की जांच के लिए विशेष दल का गठन किया गया। यह दल वार्ड-वार जाकर दूषित जल आपूर्ति, पानी में दुर्गंध, पाइपलाइन लीकेज सहित अन्य समस्याओं की जांच करेगा। किसी भी प्रकार की जल संबंधी शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित दल तथा नगर परिषद सतवास को तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त कलेक्टर सुश्री जावला ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्स बेक, सतवास तहसीलदार श्री हरिओम ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सतीष घावरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. धीरज बारवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment