best news portal development company in india

मेडिकल कॉलेज शिलान्यास अवसर पर केंद्रीय मंत्री नड्डा व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

SHARE:

बैतूल।

पुलिस ग्राउंड में आयोजित मेडिकल कॉलेज शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज के मॉडल, विभागीय प्रदर्शनी एवं विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने जिले में संचालित विकास गतिविधियों, नवाचारों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के स्टॉल पर प्रदर्शित स्थानीय उद्योगों, उत्पादों एवं स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात क्राफ्ट विलेज टिगरिया द्वारा लगाए गए भरेवा हैंडीक्राफ्ट स्टॉल का अवलोकन किया गया, जहां केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने शिल्पकार श्री बलदेव वाघमारे की कलात्मक दक्षता की सराहना करते हुए भरेवा कला की निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली।महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर ज्वार, बाजरा, रागी, कुटकी एवं सावा जैसे मोटे अनाजों से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का अतिथियों ने स्वाद लिया। वहीं कृषि विभाग के स्टॉल में गन्ना उत्पादन को 30 टन प्रति एकड़ से बढ़ाकर 70 टन प्रति एकड़ तक ले जाने हेतु किए जा रहे तकनीकी एवं कौशल विकास प्रयासों का प्रदर्शन किया गया। यहां नवीन चिप बड तकनीक से विकसित पौधों एवं मशीनों का जीवंत प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।इसके अलावा उद्यानिकी विभाग, वन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। अतिथियों ने प्रदेश सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तत्पश्चात पीपीपी मोड पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के थ्री-डी मॉडल को देखकर परियोजना की रूपरेखा की जानकारी ली।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment