best news portal development company in india

मिशन शक्ति फेज–5 के तहत सनबीम स्कूल रॉबर्ट्सगंज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया

SHARE:

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नोडल मिशन शक्ति डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में आज दिनांक 24.11.2025 को सनबीम स्कूल, रॉबर्ट्सगंज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति फेज–5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

*कार्यक्रम में दिए गए प्रमुख संदेश*

 

छात्र-छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण महिला एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी विस्तार से दी गई—

 

1090 – महिला हेल्पलाइन (हमारी सुरक्षा आपकी ताकत)

 

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

 

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

 

102 – एम्बुलेंस सेवा

 

108 – आपातकालीन चिकित्सा सेवा

 

181 – महिला सहायता हेल्पलाइन

 

112 – एकीकृत आपातकालीन सेवा

 

1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

 

साथ ही बच्चों को असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव तथा किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

*मिशन शक्ति टीम का योगदान*

 

कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम से—महिला कांस्टेबल रंजना कुमारी, महिला कांस्टेबल प्रिया यादव, (महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र) द्वारा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहने के व्यवहारिक तरीके, आत्मरक्षा के मूल सिद्धांत एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों की पहचान तथा रिपोर्टिंग के तरीकों पर जागरूक किया गया।

 

*पुलिस का संदेश*

क्षेत्राधिकारी नोडल मिशन शक्ति डॉ0 चारु द्विवेदी ने कहा कि छात्र-छात्राएँ भविष्य का आधार हैं, ऐसे में उन्हें सुरक्षा, अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस विभाग द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment