जयंत गोहे
आमला
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक में हर पदाधिकारी को सौ सदस्य बनाने का दिया लक्ष्य….
नव नियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान, पदोन्नति कर सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय ओल्ड ई 23 शॉपिंग सेंटर सारनी में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में संगठन को मजबूती दिलाने और विस्तार करने पर विस्तृत चर्चा हुई। नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक में महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी की टीम में पदाधिकारी के रूप में जिला मंत्री रेखा मस्की और जिला उपाध्यक्ष सारिका वरदाहे को पदोन्नति कर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी में बताया कि मुकेश सोनी को जिला संगठन मंत्री की कमान सौंपी गई और यमल शर्मा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया।





