best news portal development company in india

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने किया कांग्रेस विधायक का पुतला दहन

SHARE:

 

आमला | जयंत गोहे

महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरेया का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन जनपद चौक, आमला पर किया गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायक की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी लगातार महिलाओं का अपमान कर रही है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है और नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को निर्णायक भागीदारी दी गई है।

कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है और इस तरह की टिप्पणियों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में राजेश पंडोले, गोपेंद्र वघेल, जयंत गोहे, नितिन खातरकर, राजेश डोलेकर, जोगेंद्र ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment