best news portal development company in india

अलीराजपुर प्रीमियर लीग 2026 का भव्य समापन, कबीर 11 बनी चैंपियन

SHARE:

अंतिम ओवर तक चला रोमांच, हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुआ फाइनल

आलीराजपुर।

जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट अलीराजपुर प्रीमियर लीग (APL) 2026 का समापन शनिवार को स्थानीय फतेह स्पोर्ट्स मैदान में भव्य एवं ऐतिहासिक माहौल के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में कबीर 11 अलीराजपुर ने दो बार की चैंपियन Jays 11 को अंतिम ओवर में हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और हर गेंद पर रोमांच चरम पर नजर आया।

टूर्नामेंट का आयोजन 3 जनवरी से 6 दिनों तक किया गया, जिसमें जिलेभर की कई टीमों ने भाग लिया। इस दौरान अनेक उभरते हुए युवा क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा तुषार सिंह बाबासाहेब (देवगढ़ बारिया, गुजरात) रहे, जिनका आयोजन समिति द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर Jays 11 ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए कबीर 11 ने निर्धारित 10 ओवरों में 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Jays 11 ने शानदार शुरुआत की और 9वें ओवर तक मैच को अपने नियंत्रण में बनाए रखा। अंतिम ओवर में मात्र 13 रन की जरूरत थी, लेकिन पहली ही गेंद पर रन आउट और दूसरी गेंद पर कैच आउट होने से मुकाबला पलट गया। अंतिम ओवर में तीन विकेट गिरने से Jays 11 लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई और कबीर 11 ने APL 2026 का खिताब जीत लिया।

पुरस्कार वितरण में प्रथम पुरस्कार ₹51,000 (महाराज स्व. कमलेन्द्र सिंह की स्मृति में) कबीर 11 को महाराजा तुषार सिंह बाबासाहेब की ओर से प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार ₹25,000 मुकामसिंह जी डावर की ओर से Jays 11 को तथा तृतीय पुरस्कार ₹11,000 सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा की ओर से मॉर्निंग 11 को दिया गया।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैन ऑफ द सीरीज का सम्मान रविराज कनाश को ₹5,500 की राशि के साथ प्रदान किया गया। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार प्रदीप डावर (PD) को ₹5,500 तथा बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अंतिम सोलंकी को ₹3,300 प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में 60 रन की शानदार पारी खेलने पर राहुल बाहुबली को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों को पार्षद दिलीप पटेल की ओर से टी-शर्ट भेंट की गई। तीसरे स्थान के लिए जोबट 11 और मॉर्निंग 11 के बीच खेले गए मुकाबले में मॉर्निंग 11 ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट भी कराया गया।

समारोह के दौरान 15 वर्षीय खिलाड़ी रोशन को उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साबिर बाबा (उपाध्यक्ष, नगरपालिका अलीराजपुर) ने किया, जबकि मैचों की कमेंट्री अज्जू चौहान द्वारा की गई।

आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों, कप्तानों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि APL का आयोजन पिछले चार वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा द्वारा अपनी टीम के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को प्रोत्साहित करना

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment