आमला
सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जनपद चौक आमला एवं पुराने थाने के सामने किया नुक्क़ड नाटक का आयोजन दी गई आम जन को यातायात के नियमो के संबंध मे समझाईस एवं सुरक्षा संदेश
यातायात जागरूकता अभियान एवं रोड सेफ्टी अभियान के अन्तर्गत यातायात पुलिस बैतूल ट्राफिक वार्डन एवं आमला थाना पुलिस द्वारा व्यापारी संघ आमला, आमला जनप्रतिनिधिगण एवं नगरपालिका अध्यक्ष एवं सदस्यो के सहयोग से जनपद चौक आमला एवं पुराने थाने के सामने, सडक दुर्घटना होने पर जागरूकता के लिये नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से राहवीर योजना, सीपीआर, यातायात नियमो को अवगत कराना , हिट एंड रन मोटरयान दुर्घटना पीडित प्रतिकर योजना की जानकारी एवं शराब पीकर वाहन न चलाने के संबंध मे जानकारी दी गई तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियो पर कार्यवाही के संबंध मे भी अवगत कराया गया । नुक्क़ड नाटक के माध्यम से एक्सीडेंट से घायल व्यक्तियो की सहायता करने पर राहवीर योजना के अन्तर्गत उचित ईनाम की राशि दिये जाने के सबंध मे भी बताया गया तथा आमजन को सडक दुर्घटनाओ से होने वाली जनहानि , आर्थिक नुकसान और पारिवारिक पीडा के बारे मे प्रभावी ढंग से अवगत कराया गया एवं आमला नगर मे भ्रमण कर वाहन चालको को यातायात के नियमो से अवगत कराकर समझाईस देकर जागरूक किया गया ।
यातायात जागरूकता अभियान के अन्तर्गत महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि यदि आप तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना, हेलमेट नही पहनना, सीट बेल्ट न लगाना, वाहन का बीमा नही होना , वाहन के रजिस्ट्रेशन , शराब पीकर वाहन चलाने से स्वय के शरीर की हानि जिंदगी को दुखदायी बनाना साथ साथ अपने परिवार का भी जीवन को दुखदायी बनाना , नुक्कड नाटक के माध्यम से अवगत कराया गया ।
उक्त जागरूकता अभियान मे यातायात पुलिस बैतूल ट्राफिक वार्डन , नुक्कड नाटक मे अभिनय करने वाले सदस्यगण एवं थाना आमला पुलिस का विशेष सहयोग रहा ।





