best news portal development company in india

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

SHARE:

 

 

अलीराजपुर।
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण परिषद द्वारा अलीराजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में सिया कुसमानिया, खुर्दली, दावदपुरा, पानीगांव सहित कन्नौद, बागली एवं खातेगांव तहसील से आए बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए।
प्रमुख उपलब्धियां
फुटबॉल (बालिका वर्ग) – विजेता
कबड्डी (बालिका वर्ग) – विजेता
खो-खो – उपविजेता
एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन
7 किलोमीटर दौड़ – सोनम उईके (चोरवा)
400 मीटर दौड़ – खुशी धुर्वे (प्रथम), स्वाति कुमरे (प्रथम)
200 मीटर दौड़ – मंजू जाधव (प्रथम), गरिमा धुर्वे (द्वितीय)
800 मीटर दौड़ – पूजा चौहान (तृतीय)
सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देवास जिले एवं वनवासी कल्याण परिषद मध्य भारत, कन्नौद (जिला देवास) का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल प्रदान किए गए।
इस सफलता में टीम कोच पूजा उईके, स्वाति साराठिया, सुष्मिता चौहान (बागली) तथा विकास इवने, पंकज मंडलोई, कमल सोलंकी का विशेष योगदान रहा।
विशेष सहयोग
विधायक आशीष शर्मा, गोविन्द कुण्डल, फूल सिंह सहित अन्य गणमान्यजनों का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अंत में कन्नौद खेल एवं युवा कल्याण विभाग, एमबीएम क्लब, श्री बेड़ा बाबा फुटबॉल क्लब एवं संस्था भगवान की ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment