अर्जुन मर्रापे (संवाददाता) परासिया।
विधानसभा क्षेत्र उमरेठ की तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपड़ा में भारतीय सेना में चयनित हुए युवक संजय साहू का ग्रामीणों, मित्रों एवं परिजनों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।
संजय साहू, पिता रघुनाथ साहू, भारतीय सेना में चयनित होकर आज अपनी जॉइनिंग के लिए रवाना हो रहे हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल देखने को मिला।
ग्राम पंचायत पटपड़ा में युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ संजय साहू का स्वागत किया। परिजनों ने मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि संजय साहू की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
संजय साहू की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ग्राम पंचायत का नाम रोशन हुआ है। सभी ग्रामवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भारतीय सेना में सेवा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भारतीय सेना में चयन पर संजय साहू को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़





