चैनपुरा (नेपानगर), 28 दिसंबर।
आदिवासी एकता परिषद के तत्वावधान एवं आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आगामी 33वें आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन (13, 14 एवं 15 जनवरी 2026) को लेकर अंतिम तैयारी बैठक महासम्मेलन स्थल चैनपुरा, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा दादरा एवं नगर हवेली से आए आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान महासम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आयोजन को ऐतिहासिक, अनुशासित एवं सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
बैठक के अंत में वक्ताओं ने महासम्मेलन को आदिवासी सांस्कृतिक एकता का सशक्त मंच बताते हुए अधिक से अधिक समाजजन की सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बैठक को संबोधित कर अपने विचार भी व्यक्त किए।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़






