best news portal development company in india

थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता झपट्टामार गिरोह के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,18 मोबाइल, नकदी व महिला वेशभूषा बरामद बिहार में बेचने की थी योजना

SHARE:

सोनभद्र | अशोक चौबे—

थाना चोपन पुलिस ने झपट्टामारी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, नकदी एवं महिला वेशभूषा बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

24 दिसंबर 2025 को थाना चोपन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तेलगुड़वा क्षेत्र में पूर्व में झपट्टामारी करने वाले अभियुक्त पुनः घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं तथा आज बरामद मोबाइल फोन बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना चोपन व चौकी डाला पुलिस टीम ने तेलगुड़वा चौराहे से आगे शौचालय के पास जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने लगे, जिनमें से 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 05 अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्त

अटल घसिया पुत्र राजकुमार घसिया, निवासी चुर्क मोड़, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, उम्र लगभग 25 वर्ष

रोहित विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा, निवासी नगसर, थाना नगसर, जनपद गाजीपुर (हाल पता—डाला मलिन बस्ती, थाना चोपन), उम्र लगभग 26 वर्ष

धनंजय सिंह उर्फ तूफान सिंह पुत्र लोहा सिंह, निवासी नौडीहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 18 वर्ष

फरार अभियुक्त

सोनू, शिवकुमार, विकास यादव (निवासी चुर्क मोड़, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज),

कृष्णा सिंह एवं पिंटू घसिया (निवासी थाना कोन, जनपद सोनभद्र)।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य सोनू महिला का वेश धारण कर सड़क पर वाहन चालकों को रोकता था। इसके बाद उन्हें जंगल की ओर ले जाकर पीछे से मोबाइल व नकदी की झपट्टामारी की जाती थी। लूटे गए मोबाइल फोन बिहार ले जाकर कम दामों में बेच दिए जाते थे और रकम आपस में बांट ली जाती थी।

बरामदगी

18 अदद मोबाइल फोन

₹2320/- नकद

01 लेडीज सूट

स्त्री श्रृंगार का सामान

विधिक कार्रवाई

थाना चोपन पर मु0अ0सं0 463/2025, धारा 304(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह,

प्रभारी डाला उप निरीक्षक आशीष पटेल,

उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव,

उप निरीक्षक राम सिहासन शर्मा,

हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, अजय सिंह यादव, आशीष कुमार सिंह,

कांस्टेबल शिवम, राहुल कुमार।

बाइट: अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment