best news portal development company in india

आमला में अटल जी के जन्मदिवस पर फल वितरण व पौधरोपण, सार्थक सृजन की पहल

SHARE:

आमला | 25 दिसंबर 2025

युग विजेता, सर्वप्रिय, सफल राजनेता, कवि हृदय, ओजस्वी वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व विदेश मंत्री, श्रेष्ठ सांसद, संवेदनशील इंसान एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर सार्थक सृजन संस्था द्वारा आमला-खानापुर रोड पर पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर शासकीय छात्रावास की कन्याओं को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था के चंद्रशेखर सोनी, मनोज विश्वकर्मा, विनय साहू एवं किशोर गुगनानी ने छात्राओं को अटल जी के छात्र जीवन एवं राजनीतिक जीवन पर विस्तार से जानकारी दी तथा उनके आदर्शों और उपलब्धियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा अपनाई गई अनेक कल्याणकारी एवं दूरदर्शी नीतियों के कारण आज देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment