best news portal development company in india

विधायक आशीष शर्मा ने दी नर्मदा परिक्रमा वासियों को बड़ी सौगात —राजौर नर्मदा परिक्रमा मार्ग बनेगा, 3 करोड़ 86 लाख की लागत से होगा निर्माण

SHARE:

राजौर। नर्मदा परिक्रमा वासियों एवं क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत देते हुए विधायक आशीष शर्मा ने राजौर नर्मदा परिक्रमा मार्ग निर्माण की सौगात दी है। करीब ₹3 करोड़ 86.16 लाख की लागत से ग्राम राजौर से दावठा तक 3.5 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।

नई सड़क के निर्माण से न केवल नर्मदा परिक्रमा वासियों की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी, बल्कि क्षेत्र के ग्रामीणों का मुख्य मार्ग से संपर्क वर्षभर बना रहेगा। इससे आवागमन की समस्या दूर होने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।

बुधवार को ग्रामवासियों की उपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है और यह सड़क ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया। यह मार्ग भविष्य में नर्मदा परिक्रमा, स्थानीय आवागमन और आर्थिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment