best news portal development company in india

बस्ती में शराब बिक्री से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

SHARE:

कन्नौद/देवास:—
देवास जिले की कन्नौद तहसील अंतर्गत ग्राम थुरिया, जागठा एवं तीन टप्पर में अवैध रूप से संचालित शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय कन्नौद पहुँचकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आवासीय बस्ती में चल रही अवैध शराब दुकानों को तत्काल बंद कराने की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि बस्ती के भीतर शराब की बिक्री से असामाजिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है। शराब सेवन के बाद आपसी विवाद और लड़ाई-झगड़े आम हो गए हैं, जिससे गांव का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर बच्चों एवं छात्राओं की सुरक्षा पर पड़ रहा है, विशेषकर स्कूल आने-जाने वाली बालिकाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
नियमों के अनुसार शराब दुकान का लाइसेंस बस्ती से दूर दिया जाता है, किंतु संबंधित गांवों में बिना किसी वैध लाइसेंस के शराब की बिक्री की जा रही है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। इस अवैध गतिविधि से ग्रामीणों में भय एवं असंतोष का माहौल बना हुआ है।
इस दौरान जागठा ग्राम की सरपंच सोनाली वट्टी, सुशीला, सीमा, गीता, सावित्री बाई, सुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने ज्ञापन सौंपने के पश्चात थाना कन्नौद पहुँचकर भी अवैध शराब दुकानों को बंद कराने एवं गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।
प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment