best news portal development company in india

बस स्टैंड शराब दुकान पर चल रहा अवैध आहता बार

SHARE:

जयंत गोहे

आमला

जिला बैतूल

 

मुख्यमंत्री के आदेश हवा में, आमला में दारू भट्टी के ऊपर फिर चलने लगा अवैध बार

 

आमला (बैतूल)।

आमला नगर में कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। शहर की एक दारू भट्टी के ऊपर अवैध रूप से बार संचालित हो रहा है, जहां बिना किसी डर के शराब परोसी जा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह सब शासन-प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही।

 

पूर्व में प्रशासन द्वारा इस अवैध बार को एक बार बंद करवाया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद यह बार फिर से चालू हो गया, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है।

 

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में शराब और अवैध गतिविधियों पर सख्त निर्देश दिए गए हैं, इसके बावजूद आमला में मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है। बार के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, झगड़े और अशांति बढ़ती जा रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है।

 

जनता का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। यदि समय रहते इस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसके गंभीर सामाजिक परिणाम सामने आ सकते हैं।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

या फिर अवैध बार को किसी रसूखदार का संरक्षण प्राप्त

 

इनका कहना है आबकारी विभाग प्रमुख राजस्व वट्टी जी का कहना

 

आपके माध्यम से जानकारी मिली है जल्द ही कार्यवाही की जाएगी

jayant gohe
Author: jayant gohe

Leave a Comment