देवास में शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना की आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित को निलंबित कर दिया।
मकवाना ने वीडियो में बताया कि उनसे महीने के ₹1.5 लाख की वसूली की जाती थी और कुल 20–22 लाख रुपये देने का दबाव था। इस अत्यधिक दबाव के कारण उन्होंने 8 नवंबर को आत्महत्या कर ली।
वहीं, मंदाकिनी दीक्षित ने मृतक के परिजनों पर ₹2 करोड़ की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। कनाडिया पुलिस और प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच सभी पहलुओं पर जारी है।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़





