best news portal development company in india

रीना बोरासी के देवास दौरे में जेबकतरों का कहर—बीमा चौराहा से बस स्टैंड तक कई लोगों की जेब कटी, कोतवाली में शिकायतें

SHARE:

देवास। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के शहर आगमन पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेबकतरे सक्रिय हो गए। बीमा चौराहा से लेकर पंप चौराहा और बस स्टैंड क्षेत्र तक भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने कई लोगों के मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिए।

कथित चोरी की घटनाओं के बाद पीड़ितजन जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ कोतवाली थाना पहुँचे और अलग-अलग प्रकरणों की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment