आमला (बैतूल)।
अधिवक्ता संघ आमला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जूनियर और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के अधिकारों, सुविधाओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता महेश सोनी, मोहम्मद शफी खान और रमेश दामले का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। वहीं जूनियर अधिवक्ता शिवम उपाध्याय, महेंद्र खातरकर, हरिशंकर पाल, पूजा सूर्यवंशी, किरण जायसवाल, शबाना खान, विजया जैन और राजेश अमरोही को बैज पहनाकर एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वलेजा ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जूनियर अधिवक्ताओं को उनके अधिकारों से अवगत कराना है। उन्होंने न्यायालय में जूनियर अधिवक्ताओं को उचित बैठने की व्यवस्था, महिला अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण, तथा बीमारी या लाचारी से दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद शफी खान ने अधिवक्ता दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं पर संवाद स्थापित करना और समाधान की दिशा में कार्य करना आवश्यक है।
वरिष्ठ वकील राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ताओं को भी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जानी चाहिए तथा शासकीय योजनाओं का लाभ उनके आर्थिक आधार को देखते हुए दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में रमेश नागपुरी, कल्पेश माथनकर, मधुकर महाजन, गुलाब द वांडे, रोशन बेले, कुंवरलाल पाल, सतीश देशमुख, दिलीप सोनी, सुरेंद्र कुमार खातरकर, रवि कुमार देशमुख, भोजराज कोसे, सचिन जैन, महेश प्रजापति, परमार सिंह ठाकुर, कालूसिंह ठाकुर सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़






