टोंकखुर्द-देवास
विश्व दिव्यांग दिवस के अंतर्गत 3 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया कल्याणी के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में आए 35 दिव्यांगजनों की गहन स्वास्थ्य जांच कर उपचार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. कल्याणी द्वारा जिला मेडिकल बोर्ड, जिला चिकित्सालय देवास से प्राप्त विकलांग प्रमाण पत्र भी लाभार्थियों को वितरण किए गए।
डॉ. कल्याणी ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य शारीरिक या मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के प्रति समाज के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें आत्मसम्मान और सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रतीक तिवारी, खंड विस्तार प्रशिक्षक गोवर्धन सिंह पारसनिया, ब्लॉक अकाउंटेंट इमरान शेख सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे
पत्रकार | सच की आवाज़





