best news portal development company in india

भैरुंदा पुलिस की बड़ी सफलता: “मुस्कान अभियान” में 2 साल से गुम नाबालिक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

भैरुंदा।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत भैरुंदा थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लगभग 2 साल से लापता नाबालिक बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी नितेश पिता बलीराम निवासी निबोदिया, जिला सागर को गिरफ्तार कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई है।

बालिका की तलाश पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला द्वारा नगद इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।

घटनाक्रम

दिनांक 07.04.2023 को नाबालिक के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्ष 11 माह की बेटी 28.03.2023 को घर से मामा के घर जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मामले में थाने पर अपराध क्रमांक 230/23 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस की कार्रवाई

अपराध पंजीबद्ध होने के बाद लंबे समय तक नाबालिक की तलाश में कई प्रयास किए गए, किंतु कोई सफलता नहीं मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए “मुस्कान अभियान” के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक शुक्ला ने तत्काल बालिका की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में

थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी तक पहुँच बनाई।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अपहृता को आरोपी नितेश के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब किया।

कथन उपरांत बालिका को परिजनों को सौंपा गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

विशेष उल्लेख

नाबालिक बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा नगद इनाम की घोषणा भी की गई थी।

 

रिपोर्टर—रवि कुमरे
Author: रिपोर्टर—रवि कुमरे

पत्रकार | सच की आवाज़

Leave a Comment